{"_id":"65929d31f2fd30b2750b1f96","slug":"chhattisgarh-cm-vishnudeo-congratulated-and-wished-cg-people-said-happy-new-year-2024-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव ने प्रदेशवासियों को दी नये साल की बधाई और शुभकामनाएं, कहा- हर वादा करेंगे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव ने प्रदेशवासियों को दी नये साल की बधाई और शुभकामनाएं, कहा- हर वादा करेंगे पूरा
Mon, 01 Jan 2024 04:38 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 04:38 PM IST
सार
CM Vishnudeo sai on Chhattisgarh people: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नया साल 2024 की बधाई और शुभकानाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों से कहा कि नया वर्ष लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CM Vishnudeo sai on Chhattisgarh people: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नया साल 2024 की बधाई और शुभकानाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों से कहा कि नया वर्ष लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। सीएम ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से किए हर वादे को पूरा करेंगे।
सीएम साय ने कहा कि हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा। छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए।
'मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है।