फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Face People are excited by the name of Ramvichar Netam in CM race

Chhattisgarh CM Face: सीएम की रेस में रामविचार नेताम का नाम आने से उत्साहित हैं लोग, लगाए गये बैनर पोस्टर

Sat, 09 Dec 2023 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में राम विचार नेताम की गिनती कद्दावर आदिवासी चेहरों में होती है, जिन्होंने अपनी सीट से जीत हासिल की वहीं अन्य सीटों पर भी भाजपा को बहुमत दिलाने का काम किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Face People are excited by the name of Ramvichar Netam in CM race
राम विचार नेताम, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 54 सीट मिलने एवं सरगुजा संभाग की 14 सीट भाजपा की झोली में जाने के बाद सरगुजा संभाग से राम विचार नेताम, रेणुका सिंह, विष्णु देव साय और गोमती साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है। प्रदेश के गठन के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है कि सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री तय माना जा रहा है, वहीं राम विचार नेताम का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सामिल होने से रामानुजगंज विधानसभा के लोग उत्साहित हैं। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में राम विचार नेताम की गिनती कद्दावर आदिवासी चेहरों में होती है, जिन्होंने अपनी सीट से जीत हासिल की वहीं अन्य सीटों पर भी भाजपा को बहुमत दिलाने का काम किया। राम विचार नेताम की लोकप्रियता रामानुजगंज विधानसभा के साथ-साथ अन्य विधानसभाओं में भी है।

विज्ञापन

 

सरगुजा संभाग से 14 की 14 सीटें भाजपा की झोली में आने के बाद सरगुजा संभाग से किसी एक आदिवासी चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा जोरों पर है। जिस प्रकार से राम विचार नेताम, रेणुका सिंह, विष्णु देव साय एवं गोमती साय का नाम सरगुजा संभाग से लिया जा रहा है उससे यह तय माना जा रहा है कि सरगुजा संभाग से ही इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामानुजगंज विधानसभा के लोग मुख्यमंत्री के रेस में राम विचार नेताम का नाम आने पर उत्साहित हैं। हर चौक चौराहे पर सिर्फ मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री कौन बन रहा है। रामानुजगंज विधानसभा के लोगों का विश्वास है कि इस बार राम विचार नेताम मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं विधायक दल ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा लेकिन जब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती है तब तक लोगों का कौतूहल बना ही रहेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed