फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh worshiped gaura-gauri, suffered sota attack

Chhattisgarh: CM भूपेश ने प्रदेश की खुशहाली के लिए लगवाए सोटे, गौरा-गौरी की पूजा में हुए शामिल

Tue, 25 Oct 2022 02:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Oct 2022 02:32 PM IST
सार

मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं। बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh worshiped gaura-gauri, suffered sota attack
दिवाली पर गौरा-गौरी पूजनन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथ पर सोटे की मार सही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को गौरा-गौरी की पूजा के लिए दुर्ग जिले के पाटन पहुंचे। वहां उन्होंने पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। फिर अपने हाथों पर सोंटे की मार खाई। बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन




दिवाली की परंपरा निभाने पहुंचे जजंगिरी और कुम्हारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल की तरह इस बार भी दिवाली की परंपरा  निभाने पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी  और कुम्हारी पहुंचे। जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन बहुत खुश हो जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




गांव की गलियों में पैदल घूमे
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुम्हारी में भी गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दिवाली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। वहीं गांव की गलियों में पैदल घूम-घूम कर लोगों से मिले और शुभकामनाएं दी। 



गड़वा बाजा की ध्वनि पर लोगों ने किया डांस
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने हाथों पर हर साल की तरह सोंटे से प्रहार सहा। वहीं गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ कुम्हारी नगर लोक परंपरा और लोक जीवन दिखाई दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गांव की गलियों में उमड़ पड़े। उत्साह से भरे चेहरे, पूजन अवसर पर नृत्य करते दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed