फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel surrounded the center govt on inflation will hold a big demonstration on 28th

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल ने महंगाई पर केंद्र को घेरा, 28 तारीख को एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे

Thu, 18 Aug 2022 06:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई को लेकर 28 तारीख को एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel surrounded the center govt on inflation will hold a big demonstration on 28th
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई को लेकर 28 तारीख को एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार द्वारा जिस प्रकार से आम जनता की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है उसके खिलाफ ये प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन


बघेल बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध का रोडमैप तय करने के लिए एआईसीसी मुख्यालय में एक बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान बघेल ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आवश्यक उत्पादों पर जीएसटी लगाया जा रहा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि महंगाई बढ़ रही है क्योंकि आवश्यक वस्तुओं में जीएसटी जोड़ा गया है। इसने आम आदमी पर दबाव डाला है जो पहले से ही मुद्रास्फीति की चपेट में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दूध उत्पादों पर जीएसटी भी लगाया है, जिससे इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे ट्रेनों को भी रद्द कर रहे हैं जो पहले किसी सरकार ने नहीं की थी। बघेल ने कहा कि इसके अलावा केंद्र सरकार नागरिकों को इस मुद्रास्फीति से राहत देने में भी नाकाम रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed