फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says I will resign from the post when Sonia Gandhi and Rahul Gandhi will say

सीएम भूपेश बघेल बोले: जब सोनिया और राहुल गांधी कहेंगे, दे दूंगा अपने पद से इस्तीफा

Thu, 26 Aug 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 04:29 AM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जब तक आदेश है, मैं मुख्यमंत्री पद पर बना रहूंगा और जब वो कहेंगे इस पद से इस्तीफा दे दूंगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says I will resign from the post when Sonia Gandhi and Rahul Gandhi will say
भूपेश बघेल, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट के चलते भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच घमासान बढ़ता ही जा रहा है। बघेल ने साफ कर दिया है कि वह आलाकमान के निर्देश पर ही इस्तीफा देंगे। 

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जब तक आदेश है, मैं मुख्यमंत्री पद पर बना रहूंगा और जब वो कहेंगे इस पद से इस्तीफा दे दूंगा। जो ढाई साल-ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वो राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे कभी सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

 

सीएम बघेल ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

सीएम बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम बघेल रायपुर वापस लौट गए। रायपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की जिसमें विकास योजनाओं और लॉकडाउन पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भूपेश बघेल सरकार का ढाई साल का कार्यकाल हुआ पूरा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद से ही अब अटकलें लगाई जा रहीं थी कि मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बघेल के साथ होने वाली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। लेकिन बैठक में शामिल नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया कि इस मसले पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed