फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh CM Bhupesh baghel said pest control products will be made from cow urine

Gomutra: सीएम भूपेश बोले- गोमूत्र से बनाए जाएंगे कीट नियंत्रण उत्पाद, रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग पर लगेगी लगाम

Tue, 19 Jul 2022 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 06:47 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में बहुत सारे लोग जैविक खेती करना चाहते हैं, वे रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। इसको देखते हुए गौमूत्र का इस्तेमाल करके कीट नियंत्रण उत्पाद बनाए जाएंगे। इनके जरिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
chhattisgarh CM Bhupesh baghel said pest control products will be made from cow urine
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गोमूत्र की खरीदी की योजना को बहुत गंभीरता से ले रही है। सीएम भूपेश बघेल लगातार इस योजना को लेकर बयान देते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने फिर कहा कि बहुत जल्दी ही गोमूत्र की खरीद शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत सारे लोग जैविक खेती करना चाहते हैं, वे रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। इसको देखते हुए गौमूत्र का इस्तेमाल करके कीट नियंत्रण उत्पाद बनाए जाएंगे। इनके जरिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकेगा। 

विज्ञापन


दो रुपए प्रति किलोग्राम गोबर खरीदी के बाद सरकार अब गोमूत्र की खरीदी भी शुरू करने जा रही है। किसानों के हितों को देखते हुए सरकार ने गोमूत्र की कीमत भी तय कर दी है। सरकार ने इसके लिए कम से कम चार रुपए प्रति लीटर की दर तय कर दी है। इसके अलावा गौठान प्रबंध समिति गोमूत्र खरीदी की दर स्थानीय स्तर पर भी तय कर सकती हैं। इस योजना की शुरुआत हरेली तिहार से 28 जुलाई से हो रही है। पहले चरण में प्रत्येक जिले के दो चयनित स्वावलंबी गौठानों में गौमूत्र की खरीदी की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी साल अप्रैल-मई में गोमूत्र खरीदी की घोषणा की थी। इसके बाद कृषि विभाग ने कामधेनु विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से गोमूत्र के वैल्यू एडिशन पर एक अध्ययन कराया। इसके बाद इसकी चरणबद्ध तरीके से शुरुआत की जा रही है। सरकार इस योजना के जरिए मवेशी पालन से जुड़े लोगों की कमाई के स्रोत बढ़ाने और ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देना चाहती है। वहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक त्यौहार हरेली से होगी शुरुआत
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार हरेली 28 जुलाई को मनाया जाएगा। हर साल राज्य में धूमधाम से हरेली त्यौहार मनाया जाता है। इस बार भी सरकार हरेली त्यौहार को खास तरह से मनाने जा रही है। पहले तो इस दिन सभी स्कूलों बच्चे गेड़ी नृत्य करेंगे इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दूसरा भूपेश बघेल सरकार गोमूत्र खरीदी योजना का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की शुरुआत भी हरेली से ही की गई थी। 20 जुलाई 2020 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है। गोबर से गौठानों में अब तक 20 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर प्लस कम्पोस्ट बनाया जा चुका है। वर्मी खाद का निर्माण एवं विक्रय से महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को 143 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।


सरकार इसलिए खरीद रही है अब गौमूत्र
गोमूत्र की खरीदी से राज्य में जैविक खेती के प्रयासों को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पशुपालकों को गौमूत्र बेचकर अतिरिक्त आय होगी। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जीवामृत, कीट नियंत्रक उत्पाद आदि तैयार किए जाने से रोजगार का जरिया मिलेगा। इन जैविक उत्पादों का उपयोग किसान भाई रासायनिक कीटनाशक के बदले कर सकेंगे, जिससे कृषि में लागत कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed