छत्तीसगढ़ : सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, कहा- जो हिटलर ने कहा था वही मोदी-शाह कह रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना हिटलर से की है। गुरुवार को बघेल ने कहा, हिटलर ने अपने एक भाषण के दौरान कहा था कि मुझे जितनी चाहे गालियां दो मगर जर्मनी को गाली मत देना, आज मोटा भाई (अमित शाह) और छोटा भाई (नरेंद्र मोदी) भी उसी भाषा में बात कर रहे हैं और वही चीज कह रहे हैं।
Chhattisgarh Chief Minister & Congress leader Bhupesh Baghel: Hitler had said during one of his speeches "abuse me all you want but don't abuse Germany", Mota Bhai & Chhota Bhai are also saying the same thing, speaking the same language. (23.01.20) pic.twitter.com/GMIWALYxQz
— ANI (@ANI) January 23, 2020विज्ञापन
कन्हैया ने भी साधा निशाना
वहीं, सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने दावा किया है कि भाजपा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के माध्यम से एक बार फिर विभाजन का दर्द देना चाहती है और धर्म के आधार पर लोगों को तोड़ना चाहती है।