{"_id":"635e029add52c064f644e701","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-attend-chhath-puja-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सिकलसेल प्रबंधन केंद्र का आज उद्घाटन, शाम को छठ पूजा में शामिल होने महादेव घाट पहुंचेंगे CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सिकलसेल प्रबंधन केंद्र का आज उद्घाटन, शाम को छठ पूजा में शामिल होने महादेव घाट पहुंचेंगे CM
Sun, 30 Oct 2022 10:20 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:20 AM IST
सार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सभी जिला चिकित्सालयों में संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों में सिकलसेल की जांच व उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सिकलसेल की समस्या से मुकाबला करने के लिए नए प्रबंधन केंद्र की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार दोपहर 12 बजे इस केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री बघेल रायपुर लौटेंगे और छठ पूजा में शामिल होने महादेव घाट पहुंचेंगे।
दुर्ग में पंथराम वर्मा की मूर्ति का करेंगे अनावरण
CM भूपेश बघेल शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से चलकर शाम 4.30 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम मटंग पहुंचेंगे। वहां स्वर्गीय पंथराम वर्मा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे ग्राम मटंग से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे महादेव घाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सरकारी अस्पतालों में संचालित होंगे केंद्र
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सभी जिला चिकित्सालयों में संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों में सिकलसेल की जांच व उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही अस्पताल की प्रयोगशाला के माध्यम से साल्युबिटी टेस्ट द्वारा स्क्रीनिंग और इलेक्ट्रोफोरेसिस/नवीन विधि पॉइंट ऑफ केयर (पीओसी) टेस्ट से पुष्टि के लिए जांच उपलब्ध कराई जाएगी। इन केन्द्रों में विशेष रूप से उपचार प्राप्त कर रहे प्रत्येक सिकलसेल रोगी की इलेक्ट्रानिक एंट्री सिकलसेल संस्थान के पोर्टल में कर सूची संधारित की जाएगी व उन्हें नियमित फॉलो-अप एवं दवा लेने के लिए संपर्क किया जाएगा।