फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Center should continue GST compensation scheme for 10 years, Chief Minister Baghels demand, letter written to CMs of 17 states

छत्तीसगढ़: जीएसटी क्षतिपूर्ति योजना केंद्र 10 साल तक जारी रखे, मुख्यमंत्री बघेल की मांग, 17 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र 

Mon, 28 Mar 2022 02:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Mar 2022 02:38 PM IST
सार

जीएसटी क्षतिपूर्ति व्यवस्था जून में बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना का असर पड़ा है, इसलिए क्षतिपूर्ति व्यवस्था जारी रखी जाए।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Center should continue GST compensation scheme for 10 years, Chief Minister Baghels demand, letter written to CMs of 17 states
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि की व्यवस्था 10 साल तक जारी रखने की मांग की है। उन्होंने इस मांग का समर्थन करने के लिए 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पत्र लिखा है। केंद्र सरकार इस व्यवस्था को जून 2022 से बंद करने जा रही है।

विज्ञापन

सीएम बघेल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि जब जीएसटी लागू किया गया था, तब पांच साल तक उत्पादक राज्यों को क्षतिपूर्ति राशि देने का प्रावधान किया गया था। छत्तीसगढ़ को इसके तहत हर साल करीब 5 हजार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि मिल जाती थी, लेकिन यह व्यवस्था जून में बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना का असर पड़ा है, इसलिए क्षतिपूर्ति व्यवस्था जारी रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वास्तव में राज्य के जीएसटी विभागों ने केंद्र से क्षतिपूर्ति मिलने के चक्कर में कर रिसाव को रोकने के प्रयास ही नहीं किए। अगर राज्य जीएसटी लागू करने के प्रति गंभीर होते हैं तो उनका राजस्व महीनों में कई गुना बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बघेल ने कहा कि क्षतिपूर्ति बंद होने से उत्पादक राज्यों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। इसलिए, मैंने सभी उत्पादक राज्यों के सीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पेश करने से पहले, मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया था कि केंद्र को व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए और क्षतिपूर्ति व्यवस्था 10 साल तक जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed