Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Cannabis smuggling racket unearthed in Janjgir-Champa; three accused arrested

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.258 किलो गांजा जब्त

Mon, 16 Nov 2026 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 08:59 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4.258 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Cannabis smuggling racket unearthed in Janjgir-Champa; three accused arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य का 4.258 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की इस खेप के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी आरोपियों के पास से जब्त किए हैं।

विज्ञापन


पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा
मुलमुला थाना के प्रभारी को यह सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ व्यक्ति गांजे की अवैध तस्करी और बिक्री के कारोबार में शामिल हैं। मुखबिर से मिली इस जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4.258 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान मुलमुला थाना क्षेत्र के बोरसी निवासी 45 वर्षीय गणेश अग्रवाल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर निवासी 53 वर्षीय रामसागर कौशिक और पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर निवासी 32 वर्षीय एस. कुमार दिवाकर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed