{"_id":"5d775f658ebc3e01506edc83","slug":"chhattisgarh-bus-collides-with-tree-on-national-highway-in-dhamtari-seven-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: धमतरी में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: धमतरी में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, सात यात्री घायल
Tue, 10 Sep 2019 03:04 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
धमतरी बस हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज एक बस हादसा हुआ है। चलती बस पेड़ से टकरा गई जिससे हादसे में सात लोगों के घायल हो गए है। घायल यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों के बस में फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और राहत बचाव दल ने पहुंचकर लोगों को बस से निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 7 persons were injured after the bus they were travelling in collided with a tree on National Highway 30 in Dhamtari. 35 people were present in the bus. pic.twitter.com/LVX0OtDqWi
— ANI (@ANI) September 10, 2019
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धमतरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा -तफरी मच गई। टक्कर से सात लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस से 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना के बाद बस चालक अफरा-तफरी का माहौल देखकर सड़क किनारे झाड़ियों में छुप गया। करीब घंटे भर बाद जब सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर चले गए, तब बस चालक झाड़ियों से बाहर निकला। फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।