फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh bride saved her lover from her husband, broke the marriage

पति-पत्नी और वो: प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया पति का मंगलसूत्र 

Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
सार

दंतेवाड़ा की रहने वाली आरती सहारे बस्तर के विकास गुप्ता से प्रेम करती थी। वह शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन परिवारवालों ने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी।

विज्ञापन
Chhattisgarh bride saved her lover from her husband, broke the marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक पति-पत्नी और वो जैसी फिल्मी कहानी सामने आई है। यहां एक प्रेमिका, अपने पति से प्रेमी को बचाने के लिए उसके सामने ढाल की तरह खड़ी हो गई। प्रेमिका के तेवर देख परिवार वालों ने भी हार मान ली। आखिरकार प्रेमिका की जीत हुई और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह पूरा फैमिली ड्रामा थाने में हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा की रहने वाली आरती सहारे बस्तर के विकास गुप्ता से प्रेम करती थी। वह शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन परिवारवालों ने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। छह फरवरी को दोनों की शादी थी हो गई। अगले दिन आरती अपने पति के साथ विदा भी हो गई, लेकिन इसी के बाद कहानी में मोड़ आ गया और प्रेमी की एंट्री हुई। 
विज्ञापन


ससुराल पहुंचने से पहले हो गई फरार 
छह फरवरी को शादी के बाद आरती अपने प्रेमी विकास के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कांकेर पुलिस ने दोनों को सात फरवरी को पकड़ लिया और थाने ले आई। 8 फरवरी तक इस मामले में सड़क से लेकर थाने तक फैमिली ड्रामा चलता रहा। आरती अपने प्रेमी विकास के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार, पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इस बीच पुलिस ने प्रेमी विकास को भी छोड़ दिया। मामले के निपटारे के बाद जब आरती थाने से बाहर आई तो देखा कि उसके पति के परिवार वाले विकास को घेरकर खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती के तेवर देख पड़ गए ढीले
आरती ने जैसे ही विकास को घिरे हुए देखा, वह परिवार वालों के सामने आ गई। उसके तेवर देख पति के परिवार वालों के तेवर भी ढीले पड़ गए। आखिरकार, वे पीछ हट गए। इस बीच आरती ने अपना मंगलसूत्र भी पति को वापस लौटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed