{"_id":"62074dea4f42f35179359d17","slug":"chhattisgarh-bride-saved-her-lover-from-her-husband-broke-the-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो: प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया पति का मंगलसूत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और वो: प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बन गई ढाल, लौटा दिया पति का मंगलसूत्र
Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
सार
दंतेवाड़ा की रहने वाली आरती सहारे बस्तर के विकास गुप्ता से प्रेम करती थी। वह शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन परिवारवालों ने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक पति-पत्नी और वो जैसी फिल्मी कहानी सामने आई है। यहां एक प्रेमिका, अपने पति से प्रेमी को बचाने के लिए उसके सामने ढाल की तरह खड़ी हो गई। प्रेमिका के तेवर देख परिवार वालों ने भी हार मान ली। आखिरकार प्रेमिका की जीत हुई और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह पूरा फैमिली ड्रामा थाने में हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा की रहने वाली आरती सहारे बस्तर के विकास गुप्ता से प्रेम करती थी। वह शादी भी उसी से करना चाहती थी, लेकिन परिवारवालों ने आरती की शादी महाराष्ट्र के एक युवक से तय कर दी। छह फरवरी को दोनों की शादी थी हो गई। अगले दिन आरती अपने पति के साथ विदा भी हो गई, लेकिन इसी के बाद कहानी में मोड़ आ गया और प्रेमी की एंट्री हुई।
विज्ञापन
ससुराल पहुंचने से पहले हो गई फरार
छह फरवरी को शादी के बाद आरती अपने प्रेमी विकास के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कांकेर पुलिस ने दोनों को सात फरवरी को पकड़ लिया और थाने ले आई। 8 फरवरी तक इस मामले में सड़क से लेकर थाने तक फैमिली ड्रामा चलता रहा। आरती अपने प्रेमी विकास के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार, पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इस बीच पुलिस ने प्रेमी विकास को भी छोड़ दिया। मामले के निपटारे के बाद जब आरती थाने से बाहर आई तो देखा कि उसके पति के परिवार वाले विकास को घेरकर खड़े हैं।
विज्ञापन
आरती के तेवर देख पड़ गए ढीले
आरती ने जैसे ही विकास को घिरे हुए देखा, वह परिवार वालों के सामने आ गई। उसके तेवर देख पति के परिवार वालों के तेवर भी ढीले पड़ गए। आखिरकार, वे पीछ हट गए। इस बीच आरती ने अपना मंगलसूत्र भी पति को वापस लौटा दिया।