Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: BJYM State Executive Committee meeting; deliberations held on 'Developing Chhattisgarh'

सीजी न्यूज: भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक; संवरता छत्तीसगढ़ और इन राजनीतिक मुद्दों पर हुआ मंथन

Mon, 23 Nov 2026 10:26 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 10:26 AM IST
सार

सीएम साय ने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत 2047 के संकल्प को युवा शक्ति के बल पर ही साकार किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ काम करें और प्रदेश के हर युवा को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश की युवा मोर्चा के हमारे ओजस्वी कार्यकर्ता प्रदेश एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: BJYM State Executive Committee meeting; deliberations held on 'Developing Chhattisgarh'
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा और भविष्य है। छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और उद्यमिता के नए अवसर खोल रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत 2047 के संकल्प को युवा शक्ति के बल पर ही साकार किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ काम करें और प्रदेश के हर युवा को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश की युवा मोर्चा के हमारे ओजस्वी कार्यकर्ता प्रदेश एवं देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं: किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जो हर चुनाव, हर आंदोलन और हर जनसेवा के कार्य में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है और युवा मोर्चा को इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, नए युवाओं को जोड़ना है और सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक सक्रिय रहना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचायें: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “संवरता छत्तीसगढ़” विषय को लेकर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रदेश का स्वरूप संवर रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों और संवरते छत्तीसगढ़ की तस्वीर को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं। युवा ही प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ संगठन के कार्य में जुटना चाहिए।

राष्ट्रहित की भावना को मजबूती से रखें: विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों एवं हमारी दृष्टिकोण को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भ्रामक राजनीति और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ विपक्ष के झूठ का जवाब देना है और जनता के बीच भाजपा की स्पष्ट नीति, सुशासन और राष्ट्रहित की सोच को मजबूती से रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वैचारिक रूप से सजग रहकर संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।

युवा भविष्य और वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति: ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्र निर्माण को लेकर कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला देश है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शिक्षा, कौशल, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़कर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ संगठन और समाज के लिए काम करने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया के प्रभाव को समझें: मितुल कोठारी
सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया युवाओं तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को तथ्यात्मक, सकारात्मक और प्रभावी तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। 


युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की बुलंद आवाज: हेमंत पाणिग्रही
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने मीडिया से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि मीडिया के समक्ष अपनी बात को सही, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से कैसे रखा जाए। प्रेस विज्ञप्ति, बाइट, प्रेसवार्ता और मीडिया से समन्वय को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की बुलंद आवाज हैं, इसलिए उन्हें अनुशासन और तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed