फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp took out jan andolan padyatra in dongargarh

Rajnandgaon: BJP की जन आंदोलन पदयात्रा, संतोष पांडेय बोले-गुड गवर्नेंस की बात करने वालों को वोट बैंक की चिंता

Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

सांसद पांडेय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता मुड़कर फिर से भारतीय जनता पार्टी के शासन की ओर देखने लगी है। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp took out jan andolan padyatra in dongargarh
भाजपा ने डोंगरगढ़ में निकाली जन आंदोलन पदयात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में भाजपा ने मंगलवार को जन आंदोलन पदयात्रा निकाली। करीब 14 किमी तक हुई इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने कानून-व्यवस्था के साथ ही जर्जर सड़कों का भी मुद्दा उठाया। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, यहां कि सड़कें पूरी तरह से जर्जर हैं। पता नहीं लोग कैसे जीवन यापन करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि, गुड गवर्नेंस की बात करने वालों को वोट बैंक की चिंता है। 

विज्ञापन


डोंगरगढ़ के ग्राम छपारा से कलकसा तक भाजपा ने पदयात्रा निकाली। एक दिवसीय इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, मैं सिर्फ एक किमी तक ही इस पदयात्रा में शामिल हुआ। दुर्भाग्य की बात है कि ग्राम छपारा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क जर्जर है। यहां की जनता किस तरह अपने जीवन यापन करती होगी।
विज्ञापन


सांसद पांडेय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता मुड़कर फिर से भारतीय जनता पार्टी के शासन की ओर देखने लगी है। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि सड़कों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आजादी के पूर्व की स्थिति में हम आ गए हैं। जनता बताती है कि क्षेत्र में विधायक कभी आते नहीं है। सरकार को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, जनता से जुड़े मुद्दों की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed