फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP Tiranga Yatra in Raipur: CM Vishnudeo Sai said- Tiranga is our pride

रायपुर में निकली तिरंगा यात्रा: देशप्रेम में उमड़ा जनसैलाब; सीएम विष्णुदेव साय बोले- तिरंगा हमारी आन-बान-शान

Wed, 13 Aug 2025 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP Tiranga Yatra in Raipur: CM Vishnudeo Sai said- Tiranga is our pride
बीजेपी ने रायपुर में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने रायपुर में आजादी के महोत्सव के रूप में शहीद स्मारक भवन से विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस सफल और भव्य आयोजन के लिए सबसे पहले इस यात्रा के लिए रायपुर जिले के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है। यह तिरंगा यात्रा भव्य रही है और इसमें सभी वर्ग, समुदाय, सेना के रिटायर्ड ऑफिसर के लोग शामिल हुए। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब बात तिरंगे की आती है तो लोगों को बचपन याद आ जाता है जब हम स्कूल में पढ़ते थे तब 15 अगस्त में प्रभातफेरी अपने गांव में निकलते थे और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान करते थे। यह तिरंगा हम लोगों की आन बान शान है यह हमेशा ऊपर रहना चाहिए। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपना बलिदान और कुर्बानी दी है। देश के तिरंगे के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। ऐसे लोग की याद में यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में तिरंगा शान से लहरा रहा है। बस्तर में हमारे सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ रहे हैं और लगातार ऑपरेशन कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सभी अपने-अपने घरों में भी तिरंगा लहरा रहे हैं। सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा लगा ले और हमारे अमर शहीदों जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है उनके प्रति यह हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन





हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है: किरण सिंह देव
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी जो निरंतर जारी है। यह तिरंगा यात्रा हम सभी देश के उन वीर शहीदों के सम्मान में निकालते हैं जो देश की सीमा पर डटकर हम सभी को सुरक्षित रखते हैं।  तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनमानस में तिरंगे के मान सम्मान को बढ़ाने और लोगों में देश प्रेम की भावना को प्रगाढ़ करने के लिए यह यात्रा निकली गई है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पीढ़ी के मन में तिरंगे के प्रति मान-सम्मान: बृजमोहन अग्रवाल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े सैनिक नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में कल तिरंगा झंडा दिल्ली में निकली और आज रायपुर प्रदेश के सबसे बड़े सैनिक विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली है। उन्होंने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों का आज हम सम्मान करते हैं। मेरा अभिमान है तिरंगा, मेरा स्वाभिमान है तिरंगा, यह तिरंगा है तो हम सब हैं। नई पीढ़ी के मन में तिरंगे के प्रति मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की सेना ने दिखा दिया कि तिरंगे की रक्षा के लिए हमारे वायु सेना, थल सेना और जल सेना तीनों ने मिलकर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। नई पीढ़ी को तिरंगे का महत्व समझ आए और जब 2047 में जब हमारा तिरंगा 100 साल का होगा तब यह विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ होगा। ऐसे तिरंगे की आन-बान-शान के लिए यात्रा निकाली गई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन आतंकवादियों ने देश के लोगों की निर्मम हत्या की थी उन आतंकवदियों को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर उनका खात्मा किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।







तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक: नीलू 
तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक नीलू शर्मा ने कहा कि आज हम सबके लिए बड़े ही गौरव का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा का यह अभियान पूरे देश भर में 10 अगस्त से शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को हमने “मोर तिरंगा मोर अभियान” नाम देकर किया है। तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक है। हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है और राष्ट्रीय पर्व में हम निश्चित रूप से देश की आजादी में जो लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें नमन करने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने घरों में तिरंगा लगाए और सेल्फी ले एवं इस सोशल मीडिया में शेयर भी करें।





जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर के सभी 20 मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाली एवं हर घर तिरंगा अभियान से लगातार जुड़े हुए हैं और एक लाख से अधिक तिरंगा लगाया गया है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भाजपा के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का आभार नव नियुक्त प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने किया

कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा में अपनी पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले पूर्व सैनिकों एवं सेना के अधिकारियों का सम्मान किया गया एवं देशभक्ति गीतों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा लगने के लिए लोगों से अपील किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed