फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh bjp mla ajay chandrakar suffixes ji to nathuram godses name, CM Bhupesh Baghel reacts

गोडसे को 'जी' कह कर फंसे भाजपा विधायक, सीएम बघेल बोले- दिखावे का नकाब उतर गया

Fri, 04 Oct 2019 02:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh bjp mla ajay chandrakar suffixes ji to nathuram godses name, CM Bhupesh Baghel reacts
Ajay chandrakar

महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के नाम में 'जी' लगाने के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक नेता अजय चंद्राकर विवादों में आ गए हैं। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन भाजपा नेता चंद्राकर ने गांधी पर चर्चा करते हुए 'गोडसे जी' कह डाला। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनपर तंज कसा कि दिखावे का नकाब उतर गया। वहीं, अजय चंद्राकर ने कहा कि मृत व्यक्ति के प्रति सम्मान दिखाने का ये उनका तरीका है।

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि 'गोडसे जी' वाले बयान की निंदा की जानी चाहिए और उसके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये जाने चाहिए। इस पर चंद्राकर ने कहा कि अगर सीएम गोडसे की विचारधारा जानना चाहते हैं तो पहले उन्हें यह साफ कर देना चाहिए कि ये सत्र महात्मा गांधी जी के लिए है या गोडसे? 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चंद्राकर ने ये भी कहा कि बघेल अगर चाहें तो छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए और बढ़ा सकते हैं ताकि गोडसे पर चर्चा हो सके। 

सीएम बोले- सावरकर के चेले थे गोडसे

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि वे भाजपा और आरएसएस के महात्मा गांधी को सम्मान देने की बात तभी मानेंगे जब वे 'गोडसे मुर्दाबाद' कहना शुरू कर देंगे। बघेल ने कहा कि गोडसे दरअसल वीर सावरकर के चेले थे और गांधी की हत्या में एक भूमिका सावरकर की भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने मीडिया से कहा कि गोडसे असल में सावरकर का चेला था। यह ऐतिहासिक तथ्य है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। सावरकर भी गांधी की हत्या की योजना के एक भाग थे और इससे कोई इनकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed