फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp formed investigation committee in children death case

Children Death Case: भाजपा ने बनाई जांच समिति, छह बच्चों की मौत का दावा, मालगांव हादसा मामले में भी टीम गठित

Wed, 07 Dec 2022 05:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज के एसएनसीआईयू की रविवार देर रात दो घंटे तक बिजली बंद रही। इसके चलते वहां भर्ती चार बच्चों की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp formed investigation committee in children death case
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का एमसीएच अस्पताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज में रविवार रात चार बच्चों की मौत मामले में भाजपा भी जांच करेगी। इसके लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। भाजपा का दावा है कि अस्पताल में छह बच्चों की मौत हुई है। वहीं बस्तर के मालगांव मुरुम खदान में ग्रामीणों की मौत मामले की जांच के लिए भी समिति का गठन किया गया है। दोनों ही मामलो की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में पार्टी को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के SNCU में 2 घंटे बिजली गुल, 4 बच्चों की मौत, अफसर बोले- मशीनें चालू थीं
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि, सरगुजा जिले के मेडिकल कॉलेज में नवजातों की मौत के मामले की जांच और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने निर्देश जारी किए थे। यह जांच समिति संबंधित स्थानों का दौरा कर इस मामले से तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में पार्टी को सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सदस्यीय समिति में ये शामिल

  • पूर्व सांसद रामविचार नेताम 
  • पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव
  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा फुलेश्वरी सिंह
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा लल्लप प्रताप सिंह

 

यह भी पढ़ें...Children Death Case: सिंहदेव बोले- 48 घंटे में दोषियों पर होगी कार्रवाई, भाजपा ने दिखाए काले झंडे, फूंका पुतला


मालगांव मुरुम खदान हादसे की भी करेंगे जांच
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बस्तर जिले के मालगांव में मुरुम खदान में मौत के मामले की भी जांच की जाएगी। इसके लिए जांच समिति में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही और बस्तर जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को शामिल किया गया है। यह समिति भी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पार्टी को देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed