फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh BJP counterattack on Rahul Gandhi statements regarding PM modi

राहुल गांधी के 'चाय बेचने वाले देश बेच रहे' बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार; कहा- ओबीसी का अपमान कर रही कांग्रेस

Thu, 15 Feb 2024 05:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 05:52 PM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर दिए बयानों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
chhattisgarh BJP counterattack on Rahul Gandhi statements regarding PM modi
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीेजेपी के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर दिए बयानों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चल रहे हैं, वह नफरत फैलाने वाला काफिला है। पिछड़ा वर्ग, विशेषकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी खुलेआम अपनी नफरत दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले 'सारे मोदी चोर' कहकर तेली समाज का अपमान किया, जिसके लिए उन्हें सजा भी हुई। फिर उन्होंने यह कहा कि मोदी समाज सामान्य वर्ग में आता है। तेली समाज को चोर कहने के बाद राहुल गांधी का यह बयान तेली समाज को पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का षड्यंत्र है। प्रधानमंत्री मोदी को पिछड़ा वर्ग का मानने से इंकार करते हुए उन्हें सामान्य वर्ग का बताने के बाद अभी जो ताजा नफरती बयान राहुल गांधी ने दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि मोदी चाय बेचें, देश न बेचें। इससे पिछड़ा वर्ग ख़ासकर तेली समाज के प्रति राहुल गांधी की घृणा का परिचय मिलता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को 'चाय बेचें, देश नहीं' की नसीहत देने के पीछे राहुल गांधी की यह विकृत राजनीतिक सोच भी सामने आ गई है कि वह देशभर में चाय बेचने वालों को देश बेचने वाला बता रहे हैं। प्रधानमंत्री और तेली समाज के प्रति घृणा का परिचय देने वाले राहुल गांधी अब देश के गरीबी से जूझ रहे और मेहनत से स्वाभिमान से जीने का प्रयास कर रहे तमाम लोगों के प्रति भी अपनी नफरती सोच फैला रहे हैं और उन्हें गाली देने का काम कर रहे हैं। संघर्ष करके अपने बेहतर जीवन की जद्दोजहद कर रहे हैं। उन गरीब शोषितों, वंचितों के प्रति राहुल गांधी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस नफरत भरे राजनीतिक आचरण की निंदा करते हुए यह दो टूक कहना चाहती है कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर में निवासरत पिछड़ा वर्ग के नागरिक एवं देश के सभी चाय बेचने वाले स्वाभिमानी सम्माननीय जन राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस को इस बात के लिए कतई माफ नहीं करेंगे। पिछड़ा वर्ग, ख़ासकर तेली समाज को लेकर राहुल गांधी के बयानों से समूचा देश शर्मसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed