फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: BJP councilor reaches the corporation office with garbage

छत्तीसगढ़: सफाई नहीं हुई तो कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंच गया भाजपा पार्षद 

Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: Amit Mandal Updated Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

भाजपा पार्षद ने कहा कि वह इसलिए गंदगी को लेकर निगम पहुंच गए ताकि इसकी बदबू से सभी को एहसास हो जब सफाई नहीं होती है तो किस तरह से जीना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: BJP councilor reaches the corporation office with garbage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद धनसिंह नायक ने सफाई नहीं होने पर अनोखा कदम उठाया। वह अपने वार्ड की नाली की गंदगी और कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। वह निगम के बाहर धरने पर बैठ गए। जवाहर नगर वार्ड के पार्षद धनसिंह नायक का आरोप है कि वार्ड में सफाई करने कई बार निगम के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। गंदगी और बदबू से वार्डवासी परेशान हैं। इसलिए खुद ही वार्ड की सफाई की और गंदगी को लेकर निगम पहुंच गए ताकि इसकी बदबू से सभी को एहसास हो जब सफाई नहीं होती है तो किस तरह से जीना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने छत्तीसगढ़ और निगम की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। लेकिन, सफाई नहीं होती है। शहर के सारे वार्ड गंदगी से अटे पड़े हैं। जवाहर नगर वार्ड में नालियां जाम हैं। बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को जनता की कोई फिक्र नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता से कई तरह के टैक्स की वसूली कर अपना जेब भर रही है। जब तक निगम के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी शहर की सफाई करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते तब तक वे इसी तरह गंदगी और कचरा को साथ लिए निगम के बाहर धरना में बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed