फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bilaspur youth vineet dubey allegedly held captive in russia family seeks safe return

छत्तीसगढ़: रूस में बंधक बने बिलासपुर के युवक की सुरक्षित वापसी की गुहार, प्रताड़ित करने का भी आरोप

Mon, 26 Oct 2026 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 08:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विनीत कुमार दुबे रूस में सात अक्टूबर से लापता हैं। परिजनों ने उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बहन ने प्रशासन से मदद मांगी है। पुलिस ने विदेश मंत्रालय और रूसी दूतावास से संपर्क किया है।

विज्ञापन
chhattisgarh bilaspur youth vineet dubey allegedly held captive in russia family seeks safe return
जॉब करने रूस गया युवक लापता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोजगार की तलाश में रूस गया बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र का निवासी विनीत कुमार दुबे सात अक्तूबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। स्वजनों ने विनीत को विदेश में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और उस पर युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। भाई की सुरक्षा को लेकर चिंतित बहन आशी दुबे ने सोमवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात कर उसकी सुरक्षित भारत वापसी कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


टेलीग्राम से मिली थी नौकरी की जानकारी
परिवार के अनुसार विनीत कुमार दुबे को टेलीग्राम के एक समूह के माध्यम से रूस में नौकरी मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद वह बेहतर रोजगार की उम्मीद लेकर रूस रवाना हुआ और एक अक्तूबर को मॉस्को पहुंचा। स्वजनों का आरोप है कि मॉस्को पहुंचने के तुरंत बाद स्थितियां अचानक बदल गईं और विनीत को भारतीय दूतावास तक जाने नहीं दिया गया। शुरुआत में उसे मॉस्को के एक होटल में ठहराया गया था। इसके बाद कुछ लोग उसे वोल्गोग्राद ले गए और वहां एक अपार्टमेंट में रखा गया। स्वजनों के अनुसार सात अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे कुछ लोग विनीत को एक कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रायपुर: 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में छह पूर्व अफसर समेत 22 नामजद, 1000 पन्नों का आरोप-पत्र पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और भूखा रखकर प्रताड़ित करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि अज्ञात स्थान पर ले जाकर विनीत पर निवास से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी करने और युद्ध में शामिल होने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। जब विनीत ने युद्ध में जाने से साफ इन्कार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे भूखा रखकर प्रताड़ित किया गया। स्वजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर दबाव बनाने के लिए उसे मादक पदार्थों से जुड़े झूठे मामले में फंसाने की साजिश भी रची गई। विनीत के साथ घटित हो रही इन घटनाओं की जानकारी परिवार को किशोर नाम के युवक ने व्हाट्सएप के माध्यम से दी। सात अक्तूबर के बाद से विनीत का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका से तनाव में हैं।

विदेश मंत्रालय और रूसी दूतावास से संपर्क
पीड़ित परिवार की शिकायत और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले में त्वरित कदम उठाए हैं। उन्होंने विनीत की वर्तमान स्थिति और स्थान का पता लगाने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय और दिल्ली स्थित रूसी दूतावास से लिखित पत्राचार किया है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर विनीत का सुराग जुटाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विनीत के स्वजनों ने केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन से जल्द से जल्द कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि विनीत की सुरक्षा सुनिश्चित करके उसे सकुशल अपने देश वापस लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed