{"_id":"6093b415c769ce61e12806a4","slug":"chhattisgarh-bilaspur-cmo-says-homeopathic-medicine-killed-eight-people-of-the-same-family-four-critically-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: होम्योपैथिक दवा से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत! 5 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: होम्योपैथिक दवा से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत! 5 की हालत गंभीर
Thu, 06 May 2021 02:47 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 06 May 2021 02:47 PM IST
सार
सीएमओ का कहना है कि मौत की वजह होम्योपैथिक दवा भी हो सकती है, क्योंकि उसमें अल्कोहल होता है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएमओ का कहना है कि मौत की वजह होम्योपैथिक दवा भी हो सकती है, क्योंकि उसमें अल्कोहल होता है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बिलासपुर के सीएमओ ने बताया कि पीड़ित परिवार ने होम्योपैथिक दवा ली थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 ली थी, जिसमें देश में बनी शराब के साथ 91 फीसदी अल्कोहल मिलाया जाता है। फिलहाल, चिकित्सक लापता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh | 8 members of a family dead, 5 hospitalized after consuming a homeopathic medicine in Bilaspur, says CMO
विज्ञापन विज्ञापन
"They consumed homeopathic medicine Drosera 30, which contains 91% alcohol mixed with country-made liquor. The doctor is absconding," he adds pic.twitter.com/HuIhnDQqU0— ANI (@ANI) May 6, 2021