{"_id":"642188edcdc43d21f903c9dc","slug":"chhattisgarh-bihaan-yojna-women-warn-of-strike-demanding-increase-in-honorarium-in-kabirdham-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहान की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एक मई से दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहान की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एक मई से दी हड़ताल की चेतावनी
Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
सार
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत विभिन्न कैडर में काम कर रही हैं। ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण अंचल में काम करती हैं। कम वेतन मिलने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहान योजना की महिलाओ ने सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बिहान योजना अंतर्गत कार्यरत महिलाओं ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रमुख रूप से वेतन बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग शामिल है। मांगें पूरी नहीं होने पर महिलाओं ने एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत विभिन्न कैडर में काम कर रही हैं। ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण अंचल में काम करती हैं। कम वेतन मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में बिहान समूह की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।
विज्ञापन
ये है तीन सूत्रीय मांग
- सभी कैडर्स का नियमितीकरण नियुक्ति पत्र के माध्यम से हो। साथ ही सभी कैडर्स को हर माह की 5 तारीख तक नियमित वेतन दिया जाए।
- एफएलसीआरपी का वेतन 5 से 10 हजार रुपये, आरबीके का वेतन 2200 से 8 हजार रुपये, बैंक मित्र का वेतन 2500 से 8 हजार रुपये।
- सक्रिय महिला का वेतन 1500 से 5 हजार रुपये, कृषि व पशु सखी का वेतन 1500 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन