{"_id":"5c16388dbdec225565402fd1","slug":"chhattisgarh-bhupesh-baghel-is-first-man-to-be-cm-after-becoming-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल बने सरदार, इस मायने में हैं छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल बने सरदार, इस मायने में हैं छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री
Sun, 16 Dec 2018 05:22 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नाम के एलान के साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। कार्यकर्ताओं में जान फूंककर प्रदेश से रमन सरकार को उखाड़ फेंकने में बघेल ने बड़ी भूमिका निभाई, उसका श्रेय उन्हें बखूबी मिला है। इस बार के विधानससभा चुनावों में पाटन सीट से बघेल ने 51.87 फीसदी वोट हासिल करके भाजपा के मोतीलाल साहू को 27,477 वोटों से हराया।
बघेल प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे। बघेल पहले विधायक और फिर बाद में मुख्यमंत्री बनने वाले छत्तीसगढ़ के पहले नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बघेल प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे। बघेल पहले विधायक और फिर बाद में मुख्यमंत्री बनने वाले छत्तीसगढ़ के पहले नेता है।
अजीत जोगी (कांग्रेस)
2000 में राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी और अजीत जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। 2001 में हुए उपचुनाव में मरवाही विधानसभा सीट से जीत हासिल करके जोगी विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
रमन सिंह (भाजपा)
2003 में प्रदेश में पहली बार चुनाव हुए। 90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा ने रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, जीत का सेहरा भी उन्हीं के माथे सजा और वह मुख्यमंत्री बने। 2004 में उपचुनाव में राजनांदगांव सीट से जीत हासिल करके वह विधानसभा पहुंचे। रमन सिंह के नाम सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन