{"_id":"637dd677a37e1e5bf41884a8","slug":"chhattisgarh-bear-attack-korba-young-man-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो भालुओं ने किया युवक पर हमला, पैर और हाथ से मांस नोचकर ले गए, भाई को लहूलुहान हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो भालुओं ने किया युवक पर हमला, पैर और हाथ से मांस नोचकर ले गए, भाई को लहूलुहान हालत में मिला
Wed, 23 Nov 2022 01:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Nov 2022 01:46 PM IST
सार
कोरबा वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले जारी हैं। छुईढोंढा के पास दो भालूओं के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी चिकित्सा के लिए वन विभाग ने सिर्फ पांच सौ रुपये की सहायता राशि दी है। इसे लेकर परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन
भालुओं के हमले में घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो भालुओं ने मंगलवार रात एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान भालुओं ने युवक के पैर और हाथ से मांस नोच लिया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा और किसी तरह से भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। जब युवक का भाई वहां पहुंचा तो वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रजगामार गांव का रहने वाला जगजीवन पटेल की मानसिक हालत थोड़ी ठीक नहीं है। वह मंगलवार को अपने ससुराल आया हुआ था। यहां से देर रात अकेले ही अपने घर के लिए निकल गया। इस बीच रास्ते में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इस पर जगजीवन ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से भालुओं को वहां से भगाया।
विज्ञापन
जगजीवन के भाई विनोद ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों के जरिए उसे हादसे के बारे में जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचा तो वहां उसका भाई खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे वाहन का माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका भाई थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। इस घटना में जगदीश के हाथ और पैर पर गंभीर चोंट आई है। विनोद ने बताया कि वन विभाग ने इलाज के लिए महज 500 रुपये दिए हैं।
विज्ञापन