फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh bandh impacts Raipur: Tension and vandalism in several areas, FIRs filed against over 40 people

रायपुर में छत्तीसगढ़ बंद का असर: कई इलाकों में तनाव और तोड़फोड़ की घटनाएं, 40 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

Fri, 26 Dec 2025 01:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Dec 2025 01:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हिंसा और धर्मांतरण के विवाद के विरोध में बुधवार को बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद का राजधानी रायपुर में व्यापक प्रभाव दिखाई दिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh bandh impacts Raipur: Tension and vandalism in several areas, FIRs filed against over 40 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हिंसा और धर्मांतरण के विवाद के विरोध में बुधवार को बुलाए गए छत्तीसगढ़ बंद का राजधानी रायपुर में व्यापक प्रभाव दिखाई दिया। सुबह से ही शहर के अधिकांश बाजार, निजी संस्थान, स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए। बंद शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद थी, लेकिन दिन चढ़ते ही कई स्थानों पर माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन


बंद के दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे। कई स्थानों पर जबरन दुकानों को बंद कराने की कोशिश की गई। कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं जीई रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में प्रवेश कर तोड़फोड़ की गई और वहां लगी क्रिसमस सजावट को नुकसान पहुंचाया गया। इन घटनाओं के बाद राजधानी की कानून-व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


मॉल में हुई तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 40 से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हिंसा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद को व्यापारी संगठनों और सर्व समाज का समर्थन मिला। चैंबर ऑफ कॉमर्स, कैट समेत व्यापारिक मंचों के प्रतिनिधियों ने शहर के बाजारों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। बंद के समर्थन में संयुक्त रैली भी निकाली गई, जो कलेक्ट्रेट तक पहुंची।


जीई रोड, जयस्तंभ चौक, पंडरी, गोलबाजार, नालंदा परिसर और शंकर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दुकानों के शटर बंद रहे। बस स्टैंड पर यातायात सेवाएं बाधित रहीं और कुछ बसों में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आईं। आमानाका इलाके में पेट्रोल पंप बंद करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। दिनभर तनावपूर्ण परिस्थितियां बनी रहीं, हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। इसके बावजूद बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed