{"_id":"5bc03bb3bdec22501c318e90","slug":"chhattisgarh-assembly-elections-bjp-president-amit-shah-on-two-day-visit-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह दो दिन की छत्तीसगढ़ यात्रा पर, बताएंगे चुनाव जीतने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह दो दिन की छत्तीसगढ़ यात्रा पर, बताएंगे चुनाव जीतने का मंत्र
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव जीतने के फॉर्मूला बताने के लिए दो दिन की यात्रा पर छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। इस दौरे में वे अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि शाह दोपहर 12 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। जहां वे सरगुजा संभाग के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को कला केंद्र मैदान में संबोधित करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बिलासपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम में वे बिलासपुर में ही अधिवक्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम वह राज्य चुनाव प्रबंध समिति की बैठक करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह का 13 अक्टूबर सुबह करीब सवा दस बजे बिलासपुर में बिलासादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम है। दोपहर में वे जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर जायेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका जगदलपुर में बस्तर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
दोपहर बाद वे रायपुर में दुर्ग और रायपुर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम में उनका रायपुर में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करने का कार्यक्रम है। (इनपुट:भाषा)