फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly elections: Bhupesh baghel oath as new CM

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल का राजतिलक, सिंह देव और साहू ने ली मंत्री पद की शपथ

Mon, 17 Dec 2018 04:15 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 17 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly elections: Bhupesh baghel oath as new CM
भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण समारोह
भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्रिपद के लिए शपथ ली। लगातार बारिश के कारण रायपुर में इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता जुटे। इसके अलावा विपक्षी दलों के दिग्गज नेता भी यहां दिखे।   
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेश बघेल ने बुढ़ातालाब के करीब बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहले उनका कार्यक्रम साइंस कालेज मैदान में तय था। बारिश के कारण स्थान में परिवर्तन करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि साइंस कालेज मैदान में शपथग्रहण समारोह की तैयारी कर ली गई थी। लेकिन आज सुबह से लगतार बारिश के कारण इंडोर स्टेडियम में तैयारी शुरू की गई। बघेल ने इसस पहले इंडोर स्टेडियम का दौरा किया तथा वहां तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

Update- 

-भूपेश बघेल ने ली सीएम पद की शपथ। टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्रिपद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन ने दिलाई शपथ। 

-राहुल गांधी खुद रमन सिंह से जाकर मिले। करुणा शुक्ला से भी राहुल मिले।

-राहुल गांधी पहुंचे मंच पर, साथ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव। अशोक गहलोत भी समारोह में पहुंचे।

-पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी पहुंचे। भीड़ ने उनका भी जोरशोर से स्वागत किया। मोतीलाल वोरा के साथ मंच पर बैठे। 
-मंच पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारुक अब्दुलाल, पीएल पुनिया, नवजोत सिंह सिद्धू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, तेजस्वी यादव। 
 

बघेल को मिली कमान 

लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बघेल की सीएम पद सौंपा है। उनके अलावा टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी सीएम पद के प्रबल दावेदार थे। बघेल को पार्टी ने 2014 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और उन्होंने भाजपा का विजयी रथ थामकर कांग्रेस की वापसी कराई है। 


बहरहाल, इसी के साथ बघेल कैबिनेट गठन की कवायद शुरू हो गई है। बघेल के मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए 17 विधायक जोर लगा रहे हैं। लेकिन संवैधानिक बाध्यता के चलते राज्य में सिर्फ 13 मंत्री ही बनाए जाएंगे। ऐसे स्थिति में बघेल किसने मंत्रिमंडल में किस किसको शामिल करेंगे यह अहम सवाल है। 

तैयार कर रहे ये फॉर्मूला

मंत्रिमंडल गठन को लेकर बघेल वरिष्ठ नेताओं के साथ सलाह मश्विरा कर रहे हैं। इसके लिए एक फॉर्मूला निकाला जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हर संभाग से तीन-तीन और मुख्यमंत्री के गृह संभाग से उनके अलावा एक विधायक को मंत्री पद दिया जा सकता है। 

बघेल का कहना है कि उनकी कैबिनेट में युवाओं और महिलाओं को भी उचित जगह दी जाएगी। विधायक अपने समर्थकों के जरिए मंत्री बनने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चयन किया जाना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed