फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Elections 2018: High profile vidhan sabha Seats in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : राज्य की इन हाईप्रोफाइल सीटों पर रहेगी सबकी नजर

Wed, 31 Oct 2018 01:01 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Elections 2018: High profile vidhan sabha Seats in Chhattisgarh
chhattisgarh election 2018 - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। जिसके चलते राज्य में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। चुनाव का टिकट पाने के और जीत के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। टिकट और प्रलोभन के चक्कर में नेता अपने राजनीतिक दलों को छोड़ने से भी परहेज नहीं कर रहे। हालांकि कई बड़े नाम हैं जो चुनाव मैदान में हैं जिससे इन विधानसभा सीटों पर चुनाव में लोगों की खास दिलचस्पी होगी। 
विज्ञापन


राजनांदगांव विधानसभा सीट 

राजनांदगांव विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह का चुनावी भविष्य दांव पर है। उनके सामने दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला हैं। करुणा शुक्ला भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। 
विज्ञापन


मरवाही विधानसभा सीट 

मरवाही विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी चुनाव मैदान में हैं। मरवाही सीट जोगी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है और अजीत जोगी ने यहीं से जीत कर मुख्यमंत्री बने थे। इसलिए अन्य पार्टी के प्रत्याशियों के लिए यहां चुनाव जीत पाना बहुत कठिन है। हालांकि भाजपा ने यहां पोर्ते परिवार से अर्चना पोर्ते को मैदान में उतारा है और कांग्रेस के गुलाब सिंह राज चुनाव लड़ेंगे। ये दोनों उम्मीदवार अजीत जोगी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्ती विधानसभा सीट 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत 25 सालों बाद विधानसभा चुनाव मैदान में। महंत को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उनके खिलाफ इस सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री मेघाराम साहू चुनाव मैदान में हैं।

पाटन विधानसभा सीट 

पाटन विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे मुकाबला करेंगे भाजपा प्रत्याशी मोतीराम साहू। इस सीट पर साहू और कुर्मी मतदाता चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की प्रत्याशी शकुंतला साहू भी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं जिससे साहू वोट बंटने की आशंका है। 


अंबिकापुर विधानसभा सीट 

अंबिकापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टीएस सिंहदेव और भाजपा के अनुराग सिंहदेव तीसरी बार चुनाव मैदान में आमने-सामने होंगे। भाजपा को उम्मीद है कि अनुराग युवा वोटरों को लुभाएंगे। लेकिन टीएस सिंहदेव पुराने नेता हैं और उनका लोगों से गहरा जुड़ाव है। जिसका फायदा उन्हें मिलेगा। 

ये विधानसभा सीट भी चर्चा में

खरसिया विधानसभा सीट 

ओपी चौधरी ने आईएएस की नौकरी छोड़ भाजपा की टिकट पर खरसिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका खिलाफ उमेश पटेल चुनाव मैदान में हैं। 

अकलतरा विधानसभा सीट

अकलतरा विधानसभा सीट से अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी चुनाव लड़ रही हैं। 

चंद्रपुर विधानसभा सीट

दिलीप सिंह जूदेव की बहू संयोगिता सिंह जूदेव चंद्रपुर विधानसभा सीट से इस चुनाव में किस्मत आजमी रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed