छत्तीसगढ़ का सीएम कौन? इंतजार कीजिए राहुल की उस तस्वीर का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने जिस अंदाज में अपने फैसले के बारे में बताया है वो काफी जुदा रहा है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए अपना संदेश पहुंचाया। सीएम के नाम का एलान होने तक इनपर खूब विश्लेषण हुआ। मध्यप्रदेश में सीएम कौन होगा? इस पर दो दिन की माथापच्ची के बाद उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें एक तरफ कमलनाथ तो दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। तस्वीरों में मौजूद चेहरे बता रहे थे कि कमान किसे मिल रही है। राहुल के बाईं तरफ खड़े कमलनाथ के चेहरे की मुस्कुराहट और भाव भंगिमाएं काफी कुछ बयां कर रही थीं। सिंधिया थोड़े खिंचे से थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- धैर्य और समय दो सबसे बड़े योद्धा हैं।
The two most powerful warriors are patience and time.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2018
- Leo Tolstoy pic.twitter.com/MiRq2IlrIg
ठीक इसी तर्ज पर राहुल ने राजस्थान के सीएम पर भी फैसले का संकेत किया। इस बार भी उन्होंने एक तस्वीर को ट्वीट किया जिसमें उनके साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट नजर आ रहे थे। सचिन पायलट ने सीएम पद के लिए आखिर तक हार नहीं मानी थी। तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट बता रही थी कि उन्हें कुछ तो जरूर मिला है। बाद में एलान हुआ कि पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम होंगे।
The united colours of Rajasthan! pic.twitter.com/D1mjKaaBsa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2018
इन दो राज्यों से फुर्सत के बाद राहुल ने छत्तीसगढ़ का रुख किया। दिल्ली में बैठक और मंथन का दौर चला। यहां दावेदार ज्यादा हैं। टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू। इसलिए माथापच्ची भी कुछ ज्यादा है। अब इंतजार है कि राहुल अगर कोई तस्वीर ट्वीट करते हैं तो उनके साथ इसमें कौन नजर आएगा? मुस्कुराहटों से क्या इशारा मिलेगा? छत्तीसगढ़ राज्य जरूर छोटा है लेकिन यहां की सियासत सबसे ज्यादा दिलचस्प हो चली है।