{"_id":"5be93d52bdec22233165e625","slug":"chhattisgarh-assembly-election-people-going-to-vote-on-boat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: नक्सलियों को ठेंगा दिखा, मतदान करने पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: नक्सलियों को ठेंगा दिखा, मतदान करने पहुंच रहे लोग
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए मतदान जारी है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग दूर-दराज से मतदान करने पहुंच रहे हैं। दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित विधानसभा सीट पर वोट करने के लिए ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर वोटिंग कर रहे हैं। ग्रामीण इंद्रावती नदी को नाव से पार कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।
दंतेवाड़ा को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और यहां लोगों की ऐसी बहादुरी काबिलेतारीफ है। 2013 में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की झीरम हमले में शहादत के बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी देवती कर्मा को यहां से मैदान में उतारा, देवती भाजपा के भीमाराम मंडावी को 5,987 वोटों से पराजित किया था। भीमा मंडावी ने 2008 में कांग्रेस के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा को 12,563 वोटों से पराजित किया था।
इस चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा बल के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है। राज्य में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है और पिछले 15 दिनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।