फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly election: Naxal attack survivor cameraman record message for mother dantewada

छत्तीसगढ़: मौत को सामने देख मां के नाम रिकॉर्ड किया संदेश, वीडियो वायरल

Wed, 31 Oct 2018 11:32 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly election: Naxal attack survivor cameraman record message for mother dantewada
दूरदर्शन कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा - फोटो : Video Grab

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के दौरान नक्सली फायरिंग के बीच फंसे असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा ने मां के नाम एक संदेश रिकॉर्ड किया था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। डीडी न्यूज़ दिल्ली की एक टीम मंगलवार को चुनाव कवरेज के लिए दंतेवाड़ा गई थी।

विज्ञापन


न्यूज टीम पुलिस जवानों के साथ नक्सलियों के गढ़ नीलावाया इलाके में रिपोर्टिंग करने पंहुची थी। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक गोली सीधे डीडी न्यूज कैमरामैन अच्युतानंद साहू को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। नक्सलियों ने इस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब तक जवान मोर्चा संभालते दो जवान शहीद हो गए। नक्सली लगातार गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरसा रहे थे। मौत को सामने देख डीडी न्यूज़ रिपोर्टर और असिस्टेंट कैमरामैन जमीन पर लेट गए। चारों ओर से गोलियां बरसती देख असिस्टेंट कैमरामैन मोर मुकुट शर्मा को लगा कि अब बचना मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और मां के नाम एक संदेश रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मम्मी मैं तुम्हे बहुत प्यार करता हूं'

1 मिनट 27 सेकेंड के अपने संदेश में कैमरामैन मोर मुकुट ने बताया कि चुनावी कवरेज के लिए जाते समय अचानक नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। परिस्थिति सही नहीं है और पता नहीं मैं कब मारा जाऊं। मम्मी मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। मौत सामने घूम रही है और पता नहीं कि मैं लौटूंगा या नहीं। 6-7 जवान हैं साथ में, बचना मुश्किल है, नक्सलियों ने चारों तरफ से घेर लिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed