फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Satta ka Semi final live from maha samund constituency

सत्ता का सेमीफाइनल: महासमुंद में नेताओं ने फिर दोहराए वही पुराने वादे

Thu, 01 Nov 2018 07:06 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Satta ka Semi final live from maha samund constituency
सत्ता का सेमीफाइनल
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा महासमुंद। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता और सियासी दलों से बात करके यहां मूड जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता के मन में क्या है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि महासमुंद कि जनता और नेता क्या कहते हैं।
विज्ञापन


बहस में शामिल कांग्रेस नेता पुष्कर चंद्राकर ने कहा- राहुल गांधी जी का विचार है कि विमल चंद्राकर युवा हैं, नया चेहरा हैं इसलिए उन्हें टिकट दिया है। पुराने विधायक हमारे सीनियर नेता हैं और रहेंगे। महासमुंद कृषि प्रधान जिला है। यहां किसानों का मुद्दा है और रहेगा। हम कारखानों की मांग रखेंगे, युवाओं को रोजगार का वादा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निर्दलीय विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के प्रतिनिधि महेंद्र जैन ने कहा- महासमुंद एकमात्र विधानसभा है जहां किसी निर्दलीय ने जीत हासिल की। उन्होंने 5 साल में विकास को लेकर जागरुकता दिखाई। उनका कोई भी तोड़ प्रदेश में दिखाई नहीं देता। आने वाले सालों में हम अपने वादे पूरे करेंगे। हमने जनता से वादा किया था कि ओवरब्रिज लाकर देंगे। 


जनता का रुख- रोजगार को लेकर विधायक ने 7 साल पहले महसमुंद से लेकर सीएम तक पदयात्रा निकाला थी, उसका फायदा मिला है। छात्र धनेश्वर साहू ने कहा कि रोजगार में मुश्किलें जरूर हैं, हालांकि वैकेंसी है और हम अप्लाई भी करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed