छिंदवाड़ा में गरजे पीएम मोदी, कमलनाथ पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिंदवाड़ा रैली में पीएम मोदी
-कांग्रेस को झूठ बोलने और फैलान में महारत हासिल है।
-यहां के कांग्रेस मुखिया कहते हैं कि मुझे गुंडे मवाली चाहिए। जिस पार्टी का नेता अंदरुनी मीटिंग में कहता है कि मुझे चोर, लुटेरा भी चलेगा बशर्ते वह चुनाव जीत जाए, तो क्या ऐसे लोगों को मौका मिलना चाहिए? क्या इनके हाथों में मध्यप्रदेश की कमान देनी चाहिए?
A recent video has surfaced on internet in which a senior Congress leader from this state is caught saying that for winning these polls, they're ready to take support from goons&those who don't obey law. Such a thing is absolutely unacceptable:PM Modi in Chhindwara.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/JkwA0IqeZY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 18, 2018
-दिल्ली में बैठे नामदार लोग ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। मध्यप्रदेश को ऐसे पंजों में जाने से बचा लेना भाइयो-बहनों।
-एमपी के मेनिफस्टो में गाय का आना, मैं इसे बुरा नहीं मानता, लेकिन सवाल उठता है कि यहां की कांग्रेस और केरल की कांग्रेस अलग है। कांग्रेस पर एक ही परिवार का कब्जा है। मध्यप्रदेश जानना चाहता है कि यहां तो आप गाय का गुणगान कर रहे हो, लेकिन केरल में कांग्रेस के लोग खुलेआम गाय के बछड़े को काटकर मांस खाते हुए तस्वीर खिंचा रहे हैं।
-मतदाताओं को मूर्ख मत बनाओ। ये जो वादे करते हैं उनपर उन्हें खुद ही भरोसा नहीं होता है। जनता से ही नहीं ये अपने नेताओं से भी धोखा करते हैं। धोखा करना उनके खून में है, रगों में है। इसलिए आज जनता इनकी बात पर भरोसा नहीं करती।
-अलग-अलग 8 जगहों में अलग-अलग सीएम के नाम बताते हैं। जिनका चरित्र दोगला हो, कार्यशैली झूठ-फरेब से चलती हो, क्या ऐसे लोगों को मध्यप्रदेश दे सकते हैं क्या?
-गलतियां सबसे होती है। लेकिन गलतियों को सार्वजनिक रूप से गलतियों को मानने का साहस होना चाहिए।
-जिनके हाथों मध्यप्रदेश का जिम्मा दिया गया है उनका कच्चा चिट्ठा बताना चाहता हूं।
-50 साल का कांग्रेस शासन, कांग्रेस के सबसे बड़े दरबारी, सुबह शाम प्राणायम किए बिना उनका काम नहीं चलता। आज से नहीं आपातकाल के समय से पूर्ण समर्थन। -कह रहे हैं छिंदवाड़ जैसा पूरा मध्यप्रदेश बना देंगे। अरे भाई ऐसा मत करो। छिंदवाड़ा की जनता को प्रणाम करते तो आपका गौरवगान होता। अरे कमलनाथ जी अगर जनता के साथ चलते तो यहां के लोग प्यार करते, नफरत नहीं करते।
महासमुंद की रैली में बोले पीएम मोदी
-याद करिए वो दिन जब कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश पर राज किया। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा लेकिन जनता की भलाई कभी नहीं सोची। हम उनपर कैसे यकीन करें कि वह जनता की भलाई के बारे में सोचेंगे।
-सब जानते हैं कि कांग्रेस ने सीताराम केसरी जी के साथ क्या किया जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। कांग्रेस का इतिहास सब अच्छी तरह से जानते हैं।
-क्यों झूठ बोल रहे हो, पचास साल तक आपने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। अब तो समझो, देश की जनता ने 440 में से आपको 40 पर लेकर के खड़ा कर दिया है।
-कर्नाटक में आप लोगों ने कहा था किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। आपकी सरकार को एक साल होने को है लेकिन वहां के अखबार कथाएं छाप रहे हैं कि सैकड़ों की तादात में किसान, जिनके सिर में कर्ज था उनके नाम पर वारंट निकल रहे हैं और गिरफ्तार भी किए जा रहे हैं।
-छत्तीसगढ़ को फलने-फूलने का पहला अवसर तब आया जब दिल्ली में भाजपा की सरकार आयी।
-मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष बनाएं किसी खास परिवार का ना हो।
Four generations of Congress ruled the country. What was the fate of people? They only thought about one family but never gave a thought about welfare of people. How can we trust them that they will fulfill aspirations of people now: PM Modi in Mahasamund #ChhattisgarhElections pic.twitter.com/hPRxErkUmE
— ANI (@ANI) November 18, 2018
-रमन सिंह ने राज्य को बीमारू श्रेणी से बाहर निकाला।
-दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से प्रदेश का विकास रुका था। रिमोट कंट्रोल से चलती थी प्रदेश की सरकार।
पीएम की और भी रैलियां
इसके अलावा प्रधानमंत्री पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी दो जनसभाएं करेंगे। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर मतदान होना है। दोपहर में बेमचा भाटा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 19 जिलों की 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। बता दें कि 12 नवंबर को पहले चरण में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें मतदान प्रतिशत करीब 75 फीसदी से दर्ज किया गया था।
छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर भाजपा चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है वहीं कांग्रेस भी अपना वनवास खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। चुनाव माया-जोगी फैक्टर की वजह से दिलचस्प हो चुके है। राज्य के चुनाव परिणाम बाकी राज्यों के साथ 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।