{"_id":"5c15fee9bdec2253bb20a9a6","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-how-bhupesh-baghel-wins-race-of-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की दौड़ में यूं चला सांप-सीढ़ी का खेल, जानें भूपेश बघेल कैसे पहुंचे 100 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की दौड़ में यूं चला सांप-सीढ़ी का खेल, जानें भूपेश बघेल कैसे पहुंचे 100 पर
Sun, 16 Dec 2018 01:22 PM IST
अमर शर्मा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री यह सवाल कांग्रेस पार्टी के लिए सांप-सीढ़ी के खेल जैसा हो गया था। पांच दिन से जारी इस खेल में मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेता - भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत - कभी ऊपर चढ़े और धड़ाम से नीचे भी गिरे। 14 दिसंबर को लगा कि टीएस सिंहदेव का नाम आखिरी पायदान तक पहुंचा। लगा वे इस खेल में विजेता बनने वाले हैं। लेकिन अचानक गोटियां फेंकी गईं, खेल और खिलाड़ी दोनों बदल गए।
पार्टी की ओर से घोषणा हुई कि 15 दिसंबर की शाम विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। सियासी हलकों में दिनभर चर्चा तेज रही कि छत्तीसगढ़ की 'ध्वजा' ताम्रध्वज साहू ही संभालेंगे। दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक मिठाईयां बंटने लगी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि साहू अचानक 99 अंक पर पहुंचकर सीधे नीचे जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी की ओर से घोषणा हुई कि 15 दिसंबर की शाम विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। सियासी हलकों में दिनभर चर्चा तेज रही कि छत्तीसगढ़ की 'ध्वजा' ताम्रध्वज साहू ही संभालेंगे। दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक मिठाईयां बंटने लगी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि साहू अचानक 99 अंक पर पहुंचकर सीधे नीचे जा पहुंचे।
विज्ञापन
खेल फिर बदला
खेल फिर बदला। इस बार चर्चा चली कि छत्तीसगढ़ के नए ‘भूप' होंगे बघेल। लेकिन शाम ढलते ही यह फैसला भी बदल गया। इसके बार चर्चाओं के बाजार में ये खबर आई कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 50-50 का फार्मूला लागू होने जा रहा है। यानी ढाई -ढाई साल के लिए दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद आपस में बांटेंगे।
विज्ञापन