फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Battle of singh deo vs singh deo ambikapur

छत्तीसगढ़ की इस सीट पर सिंहदेव के सामने सिंहदेव, हाई प्रोफाइल हुआ मुकाबला

Wed, 07 Nov 2018 10:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Battle of singh deo vs singh deo ambikapur
TS Singh deo
छत्तीसगढ़  में चुनावी बयार बह रही है। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। कहीं पर नेता जनता की शरण में तो कहीं पर जनार्दन की शरण में जा रहे हैं। प्रदेश में सभी 90 सीटों पर दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होना है। इन सभी सीटों में से अंबिकापुर एक ऐसी हाई प्रोफाइल सीट है जहां सिंहदेव के खिलाफ सिंहदेव ही खड़े हैं।
विज्ञापन


तीसरी बार हो रहा मुकाबला

कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और भाजपा की तरफ से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव मैदान में हैं। दोनों ही उम्मीदवार तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले टीएस सिंहदेव भाजपा के अनुराग सिंहदेव को दो बार हरा चुके हैं। साल 2008 में जब यह यह सामान्य श्रेणी की हुई तब टीएस सिंहदेव ने करीबी मुकाबले में अनुराग सिंहदेव को मात्र 900 वोटों से हराया था।पिछले विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
विज्ञापन


अंबिकापुर में 'सिंहदेव' वर्सेस 'सिंहदेव'

कांग्रेस का अंबिकापुर के इस मुकाबले पर कहना है कि जनता ने भाजपा  के जिस उम्मीदवार को दो बार नकार दिया उसे तीसरी बार भी नकार देगी। भाजपा ने पिछले दो चुनाव हारे प्रत्याशी को उतारकर हमारी राह आसान कर दी है। वहीं भाजपा के अनुराग सिंहदेव निगम में कांग्रेस की विफलता को आधार बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीएस सिंहदेव का रुतबा पूरे छत्तीसगढ़ में है। वे इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उन्हें राजा जी या राजा साहब बुलाने की बजाय टीएस बाबा कहकर पुकारते हैं। टीएस सिंहदेव राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं। 2013 के आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम के सभी विधायकों की संपत्ति को मिला दिया जाए तो उनकी कुल संपत्ति होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed