फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh assembly budget Session, charandas mahant attack on bjp govt

CG budget Session: 'धान के कटोरा को बना रहे अफीम का कटोरा':  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष महंत ने सरकार को घेरा

Mon, 09 Mar 2026 03:51 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 03:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान नौ मार्च को शून्य काल के समय विपक्ष ने दुर्ग जिले में बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
chhattisgarh assembly budget Session, charandas mahant attack on bjp govt
छत्तीसगढ़ विधानसभा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान नौ मार्च को दुर्ग जिले के बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। 
विज्ञापन



विज्ञापन


 

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर ‘धान के कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’  बनाने का आरोप लगाया। गर्भगृह में उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस पर विपक्ष विधायक खुद ही निलंबित हो गए। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि राजधानी रायपुर से 50 किलोमीटर की दूरी पर बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार अपनी निजी भूमि पर अफीम की खेती कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सुलझे नशे से बर्बाद हो रहा है। दूसरी तरफ किसानों के धान की खरीदी नहीं की जा रही है। शायद आप लोग यही चाहते हैं कि पूरे छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो।

 

 

 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है,  उसे आप लोग अफीम का कटोरा क्यों बनाना चाह रहे हैं? आरोप लगाया कि इसमें शासन के लोग भी शामिल हैं। यह सब कुछ सामूहिक संरक्षण में किया जा रहा है ।

 

 

इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि इसमें कांग्रेस शामिल है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री का नाम लिया। इसका असली तथ्य कहां है? यह खेती आज से नहीं चल रही है। यह खेती चार साल से हो रही है। वहां की दूरी पाटन से 40 किलोमीटर ही है।

 

 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह होली के ठीक एक दिन पहले की घटना है। गांव के लोग लकड़ी इकट्ठा करने गये थे। वहां चने के खेत से होते हुए उन लोगों ने यह खेती देखी। कलेक्टर का कहना है कि विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की खेती हो रही है पर एफआईआर में नौकर को मुख्य आरोपी बताया गया है, जो कि मुख्य आरोपी है उसका नाम तीसरे नंबर पर है। इसे सबका संरक्षण है। दूसरी बात इसमें रकबा नहीं है। कुल मिलाकर लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed