{"_id":"65782afdf0ad1488250542b3","slug":"chhattisgarh-arun-sao-said-after-the-historic-victory-there-will-be-a-historic-ceremony-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण को लेकर अरुण साव बोले- 'एतिहासिक जीत के बाद, एतिहासिक होगा समारोह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण को लेकर अरुण साव बोले- 'एतिहासिक जीत के बाद, एतिहासिक होगा समारोह'
Tue, 12 Dec 2023 03:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 Dec 2023 03:14 PM IST
सार
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 दिसंबर को मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर प्रदेश के विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है।
विज्ञापन
साव ने कहा कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बुधवार दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है। जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ भी ऐतिहासिक होने वाला है।
विज्ञापन
दूसरी ओर मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेलीफोन के माध्यम से भूपेश बघेल, सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण किया है। इसके साथ ही राज्य शासन की ओर से सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन