फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh armed force jawan Firing on colleague in caf camp bijapur

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सीएएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत

Sun, 02 Feb 2020 10:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Feb 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
chhattisgarh armed force jawan Firing on colleague in caf camp bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फाेर्स (सीएएफ) के एक जवान ने शनिवार रात अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद उसने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे जवान का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक फरसेगढ़ क्षेत्र में सीएएफ का कैंप है। इस कैंप में 13वीं बटालियन के जवान ड्यूटी पर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर जवानों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान के पैर में गोली लगी है। इसके बाद फायर करने वाले जवान ने खुद पर भी गोली चलाई। गोली उसके जबड़े को चीरती हुई निकल गई है। घायल जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

गोली चलाने वाले जवान का नाम दयाशंकर शुक्ला है, मरने वाले जवान की पहचान रविरंजन के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायल का नाम मोहम्मद आरिफ है। दयाशंकर शुक्ला को देर रात हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा जवान मोहम्मद शकील का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जवानों के बीच विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed