फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Anurag Dubey name registered in Golden Book of Records to saved cow dynasty

गोल्डन बुक रिकॉर्ड में गोवंश को बचाने वाला: 10 सालों से गायों को रेडियम लगाकर हादसों से बचा रहे अनुराग दुबे

Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
सार

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम की छत्तीसगढ़ हेड ने बताया कि यह पहला ऐसा रिकॉर्ड दिया जा रहा है जिसमें कोई व्यक्ति गोवंश को रेडियम बैंड पहनाकर उनको दुर्घटना से बचाने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
chhattisgarh Anurag Dubey name registered in Golden Book of Records to saved cow dynasty
गोवंश को बचाने पर अनुराग दुबे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के अनुराग दुबे। पिछले 10 सालों से गोवंश के गले में रेडियम पहनाकर उन्हें सड़क हादसों से बचा रहे हैं। उनके इस काम को देखते हुए रायपुर में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है। रायपुर के महावीर गौशाला के भवन में सर्टिफिकेट, मेडल, बैच, टीशर्ट पहनाकर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन


रायपुर के श्री महावीर गौशाला प्रांगण में सोमवार को हुए गौ सेवकों का सम्मेलन में अनुराग दुबे ने कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व किया। उसी समय गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ हेड ने अनुराग दुबे को सम्मानित किया। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम की छत्तीसगढ़ हेड ने बताया कि यह पहला ऐसा रिकॉर्ड दिया जा रहा है जिसमें कोई व्यक्ति गोवंश को रेडियम बैंड पहनाकर उनको दुर्घटना से बचाने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन


अनुराग दुबे ने कहा कि लगातार अपनी टीम के साथ कई वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं। उन्हें मालूम भी नहीं था कि उनका किया हुआ कार्य का उन्हें आज इतना बड़ा सम्मान दिलाएगा। उन्होंने सम्मान प्राप्त होने के बाद कहां कि यह पूरे गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों का सम्मान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed