फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh 'AAP' protests against fertilizers and seeds black marketing,  surrounds Agriculture Minister's b

छत्तीसगढ़: खाद-बीज की कालाबाजारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, कृषि मंत्री के बंगले को घेरा

Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 06:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने मिलावटी और नकली खाद-बीज सहित किसानों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदेशभर से राजधानी रायपुर पहुंचे 'आप' नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Chhattisgarh 'AAP' protests against fertilizers and seeds black marketing,  surrounds Agriculture Minister's b
'आप' ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने मिलावटी और नकली खाद-बीज सहित किसानों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के आवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदेशभर से राजधानी रायपुर पहुंचे 'आप' नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर "आप" प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के प्रति उदासीन भूपेश सरकार के निरंकुश रवैये से प्रदेश के किसान त्रस्त हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि किसानों को नकली खाद और बीज की लूट से बचाने और खरीफ के फसल के भरपूर उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार तुरंत पहल करे। किसानों के लिए बीज और खाद की पर्याप्त व्यवस्था करे। जब प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। किसान खरीफ की फसल की बुआई की तैयारी में जुटा है, तब प्रदेश सरकार ने मानसून से पूर्व न तो पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की है और न ही बीज ही उपलब्ध कराया है। बारिश के बाद तो कई ग्रामीण क्षेत्रों में बीज खाद पहुंचना ही असंभव हो जाएगा। किसानों को हर बार की तरह इस बार भी धान के बीज के साथ ही खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




कोमल हुपेंडी ने खाद-बीज की कालाबाजारी पर कहा कि नकली खाद-बीज की किल्लत पैदाकर सरकारी संरक्षण में किसानों को लूटने की साजिश की जा रही है। प्रदेश भर के किसान सोयाबीन, धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, ज्वार आदि के बीज के लिए भटक रहें हैं। सरकार ने सरकारी खरीद केंद्रों पर जो बीज पहुंचाया है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है, जो प्रभावशाली किसानों के बीच बंट कर रह जायेगा। आम किसानों को फसल की बोवनी करने के लिए निजी बीज केंद्रो से बीज खरीदने और लुटने पर मजबूर होना पड़ेगा। आप नेताओं ने मांग की है कि किसानों को नकली खाद और बीज की लूट से बचाने और खरीफ के फसल के भरपूर उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार तुरंत पहल करे।  किसानों के लिए बीज और खाद की पर्याप्त व्यवस्था करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed