फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: A young man going to Madhya Pradesh with a buffalo was beaten to death in suspicion of theft, five injured

छत्तीसगढ़: भैंस लेकर मध्यप्रदेश जा रहे युवक को चोरी की शंका में पीट-पीटकर मार डाला, पांच घायल

Sat, 29 May 2021 05:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 May 2021 05:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने पशु चोरी की शंका में दो युवकों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इनमें से एक की मौत हो गई। उनके परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: A young man going to Madhya Pradesh with a buffalo was beaten to death in suspicion of theft, five injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मवेशी चोरी की आशंका को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में पांच अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें जनपद सदस्य व सरपंच भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने शनिवार को बिलासपुर में बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र के साल्हेघोरी गांव में ग्रामीणों ने मवेशी (भैंस) चोरी के आरोप में सूरत बंजारा (45 वर्ष) को कथित रूप से पीट पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


चार भैंस लेकर मप्र जा रहे थे दो युवक
पांडेय ने बताया कि 26 मई की रात गौरेला थाना क्षेत्र से चार भैंस लेकर मध्यप्रदेश जा रहे दो युवकों को साल्हेघोरी गांव के जंगल में स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवकों पर मवेशी चोरी का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। देर रात युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें गांव के सामुदायिक भवन में बंद कर दिया गया। अगली सुबह यानी 27 मई को घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों के चार अन्य परिजन वहां पहुंचे, तब ग्रामीणों ने उनके परिजनों की भी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पीड़ित अमरकंटक के रहने वाले
एएसपी ने बताया कि इस दौरान सूरत बंजारा की मौके पर मौत हो गई। मृतक सहित सभी पीड़ित मध्यप्रदेश के अमरकंटक थाना क्षेत्र के मेढ़हाखार गांव के निवासी हैं। जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तब पुलिस दल ने अन्य लोगों को ग्रामीणों से मुक्त कराया। घायल पांच लोगों को गौरेला के सेनेटोरियम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।


आरोपियों में जनपद सदस्य व सरपंच भी
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ितों का बयान दर्ज कर घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। इस मामले में अभी तक जनपद सदस्य सुखराम भैना, सालहेघोरी गांव के सरपंच पुरुषोत्तम बैगा, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार बैगा, सौरभ कुमार बैगा, धर्म सिंह बैगा और रामकरण यादव को गिरफ्तार किया गया है।घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed