{"_id":"60f71bc6ad120a60d626745a","slug":"chhattisgarh-a-son-burns-mother-alive-when-she-refuses-to-take-drugs-in-durg-district-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: नशा करने से मना किया तो बेटे ने मां को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: नशा करने से मना किया तो बेटे ने मां को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 21 Jul 2021 12:23 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, दुर्ग
पीटीआई, दुर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:23 AM IST
सार
- दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा (48) को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बेटे ने नशा करने से मना करने पर अपनी मां को जिंदा जला दिया, जिससे इस घटना मां की मौत हो गई। शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा (48) को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली थी कि ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा आग से झुलस गई है तथा उसे दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को जिला अस्पताल भेजा गया तथा मामले की जानकारी ली गई। बाद में मधुलता वर्मा का कार्यपालिका मजिस्ट्रेट से मृत्यु पूर्व बयान लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मधुलता वर्मा ने अपने बयान में कहा है कि उसका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशा करने का आदि है, जब उसने कल सूर्यकांत को नशा करने से मना किया तब उसने उस पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि मधुलता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, वहीं आज तड़के मधुलता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।