{"_id":"5b5009f64f1c1b3a748b5973","slug":"chhattisgarh-7-bodies-of-naxals-including-3-females-recovered-during-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 महिला नक्सली सहित 8 ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 महिला नक्सली सहित 8 ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र तिमेनार के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नक्सलियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। जिसमें 2 इंसास राइफ्लस, दो 303 राइफल और एक 12 बोर की राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अभी जंगल में और नक्सली छुपे हो सकते हैं। नक्सलियों क संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। दंतेवाड़ा में नक्सलियों को पकड़ने के लिए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई की है। जहां तिमेनार का जंगल काफी घना है। जिसकी वजह से और नक्लियों के जंगलों में छुपे होने की संभावना है।
विज्ञापन
जंगल में जहां नक्सलियों ने अपना ठिकाना बनाया था, उस जगह से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। नक्सलियों की संख्या को देखते हुए अतिर्कित पुलिस बल को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 7 bodies of naxals, including 3 females, recovered this morning from Timenar forest area, near Dantewada-Bijapur border, following encounter with team of District Reserve Guard&STF. 2 INSAS rifles, two .303 rifles&one 12 bore rifle also recovered. Encounter underway
— ANI (@ANI) July 19, 2018