फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 6 held for impersonation in CISF constabulary exam in Durg Latest News Update

CISF Constabulary Exam: सीआईएसएफ की परीक्षा में धोखाधड़ी, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 08:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 08:46 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 18 तारीख को सीआईएसएफ के निरीक्षक लोकेश कुमार कुर्रे ने जिले के उतई थाना में सीआईएसएफ के आरक्षक जीडी 2021 की परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन प्रक्रिया में कुछ लोगों के शामिल होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 6 held for impersonation in CISF constabulary exam in Durg Latest News Update
fraud - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीआईएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निवासी चन्द्रशेखर (20), श्याम वीर सिंह निषाद (20), महेन्द्र सिंह (19), अजित सिंह (19), दुर्गेश सिंह (31) और हरिओम (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 18 तारीख को सीआईएसएफ के निरीक्षक लोकेश कुमार कुर्रे ने जिले के उतई थाना में सीआईएसएफ के आरक्षक जीडी 2021 की परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन प्रक्रिया में कुछ लोगों के शामिल होने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि शारीरिक जांच के दौरान जब अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की गई, तब फिंगर प्रिंट तथा फोटो में समानता नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि उन्होंने सीआईएसएफ में भर्ती कराने के लिये प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच-पांच लाख रुपये लिए और फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed