{"_id":"5ad8d0d74f1c1b64098b5678","slug":"chhattisgarh-5-killed-and-6-injured-in-a-collision-between-van-and-a-bus-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: वैन और बस के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: वैन और बस के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को बलरामपुर जिले के राजपुर इलाके में विपरीत दिशा से आ रही बस के साथ एक वैन की भयंकर टक्कर हुई । इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 5 killed, 6 injured in a collision between a van and a bus in Balrampur's Rajpur, all the injured taken to hospital. pic.twitter.com/7TFZEoUxC9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 19, 2018
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं।