छत्तीसगढ़: 5 घंटे चली मुठभेड़, 2 जवान शहीद 20 नक्सली ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाका बस्तर अंतर्गत सुकमा जिला में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। एंटी नक्सल ऑपरेशन संभाल रहे स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि इस मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सली भी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 घंटों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त फायरिंग हो रही है।
"For more than 5 hours, our forces endured heavy firing from naxals in which 2 of our soldiers died. We also gave a befitting reply. More than 20 naxals were killed in the firing.": DM Awasthi, Special DG anti-Naxal operations on Sukma encounter. #Chhattisgarh pic.twitter.com/hJB6Ub2fir
— ANI (@ANI) 19 February 2018विज्ञापन
दरअसल नक्सलियों ने भेज्जी से चिंतागुफा की तरफ सड़क बनाए जाने का विरोध किया है। यहां नक्सलियों ने आगजनी और हिंसा की थी। 16 फरवरी को भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना सामना हुआ था, जिसमें 3 नक्सली मारे गए थे।