फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 150 students success in JEE Main fron tribal areas, Akhilesh's 107th rank

Chhattisgarh: आदिवासी क्षेत्र के 150 स्टूडेंट्स JEE Main में सक्सेज, रायपुर के अखिलेश का 107वें रैंक पर दबदबा

Sun, 30 Apr 2023 07:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 07:12 PM IST
सार

जेईई मेंस सेशन-2 का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। इस बार छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र के 150 से अधिक छात्रों ने बाजी मारी है। ये बच्चे राज्य सरकार के प्रयास हॉस्टल में रहकर जेईई मेंस की तैयारी कर रहे थे। वहीं रायपुर के अखिलेश अग्रवाल को 107वां रैंक मिला है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 150 students success in JEE Main fron tribal areas, Akhilesh's 107th rank
रिजल्ट की जानकारी देते प्रयास के शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेईई मेंस सेशन-2 का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। इस बार छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र के 150 से अधिक छात्रों ने बाजी मारी है। ये बच्चे राज्य सरकार के प्रयास हॉस्टल में रहकर जेईई मेंस की तैयारी कर रहे थे। वहीं रायपुर के अखिलेश अग्रवाल को 107वां रैंक मिला है। अब सभी अब जेईई एडवांस में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


अखिलेश के अलावा रायपुर के विराज विजय कुमार लिल्हारे ने 204 रैंक, नमन शर्मा 615 रैंक और निलाक्ष मलिक को 962वां रैंक मिला है। रायपुर शहर के 25 से ज्यादा छात्रों ने 99 प्रतिशस से ज्यादा अंक अर्जित किया किया है। 300 से ज्यादा बच्चों ने एडवांस क्वॉलीफाई किया है। अब 4 जून को होने वाले एडवांस एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन




अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि वे जेईई मेंस की तैयारी के लिए प्रतिदिन सुबह साढ़े चार बजे उठकर 3 घंटे तक पढ़ाई करते थे। इसके बाद क्लास करते थे। डेली 11 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि वो पहले एक घंटे भी नहीं बैठ पाते थे। शिक्षक के कहने पर मेडिटेशन करने लगे। इसके बाद उनके अंदर बदलाव आया और रोज पढ़ाई के लिए समय बढ़ता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर बच्चे ग्रामीण परिवेश से
प्रयास आवासीय विद्यालयों 312 छात्रों में से 150 ने जेईई एडवांस के लिए सफल हुए हैं। यहां के अधिकतर बच्चे ग्रामीण क्षेत्र एवं जनजातीय वर्ग से आते हैं। इनमें रायपुर से 34 छात्र, दुर्ग के 25, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के 19, प्रयास बिलासपुर से 15, जगदलपुर से 13, अम्बिकापुर से 7, जशपुर से 14, कांकेर से 14  और कोरबा से 9 स्टूडेंट्स से बाजी मारी है। 


क्या है प्रयास
आवासीय विद्यालय प्रयास का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए तैयार करना है। यहां  राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9वीं में प्रवेश मिलता है। यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा व्यवस्था है। कुल 9 प्रयास आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। इस तरह रायपुर में 2, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर और जगदलपुर में 1-1 संचालित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed