फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgar young man Murder who went fishing with friends in janjgir-champa

बेटी के जन्मदिन की रात पिता का कत्ल: ग्रामीण बोले- जैसे हमारे भाई को मारा, हम भी लेंगे जान; फोर्स तैनात

Wed, 12 Apr 2023 05:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

मछली पकड़ने के लिए साथ गए रामेश्वर के दोस्त सुखन डीवाला में पता चला है की संतोष यादव और उसके तीन बेटे आवाज लगाकर दौड़कर आते दिखाई दिए। इसके बाद हम सभी मौके से भाग गए थे। पता नही उसके बाद क्या हुआ। रामेश्वर उनके हाथ कैसे आया और उसके साथ क्या किया गया है। आज सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
chhattisgar young man Murder who went fishing with friends in janjgir-champa
गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक का शव बुधवार सुबह तालाब में तैरता हुआ मिला है। युवक अपने दोस्तों के साथ मंगलवार देर रात मछली पकड़ने के लिए गया था। सुबह लोगों ने शव बोरे में भरा तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद गांव में माहौल गरमा गया है। आरोप है कि तालाब मालिकों ने युवक की हत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह हमारे भाई को मारा, हम भी जान लेंगे। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके तीन बेटे फरार बताए जा रहे हैं। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकरी के मुताबिक, महंत निवासी रामेश्वर प्रसाद डिगस्कर (38) मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद तीन दोस्तों के साथ रात करीब 11.30 बजे पास के तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। जिस तालाब में वे गए थे, वहां ठेके पर मछली पालन किया जाता है। अगले दिन सुबह रामेश्वर का शव तालाब में तैरता मिला। रामेश्वर के दोस्तों का कहना है कि मछली पकड़ता देख तालाब की रखवाली कर रहे लोगों ने आवाज लगाई। इस पर वे भाग गए, लेकिन रामेश्वर वहीं फंस गया था। 
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि, सुबह ग्रामीणों ने शव तैरता देखा तो सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंच शव को तलाब से बाहर निकलवाया गया। उसके शरीर पर मारपीट से चोट के निशान मिले हैं। सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। जिसके उसकी मौत होने की आशंका है। रामेश्वर का शव बोरे में मिला है। उसके साथ मछली पकड़ने गए दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर हत्या की बात सामने आने पर गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से हमारे भाई को मारा है उसी तरीके से हम लोग भी मारेंगे। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी संतोष को हिरासत में ले लिया है। वह तालाब का मालिक बताया जा रहा है। उसके तीन बेटों की तलाश जारी है। तनाव को देखते हुए तिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी अपने दल बाल के साथ पहुंचे हुए है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed