मासूम बेटी को लेकर रात में गश्त पर निकलती है ये दिलेर DSP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊपर यह तस्वीर देखकर पहली नजर में यही एहसास होता है कि गाड़ी में बैठी कोई मां अपनी छोटी सी बच्ची को सुलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हाथ में वायरलेस सेट देखकर आप दुविधा में पड़ सकते हैं।
सोचना इसलिए भी लाजिमी है कि गाड़ी में बच्ची के साथ बैठी महिला को वायरलेस की क्या जरूरत, तो चलिए हम आपकी कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं।
असल में यह तस्वीर है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डीएसपी अर्चना झा की। रायपुर क्राइम ब्रांच में डीएसपी के पद पर कार्यरत अर्चना झा की यह तस्वीर बीते 13 फरवरी को आधी रात की है जब वह अपनी बेटी को साथ लेकर शहर में गश्त पर निकली थी।
असल में अर्चना के पति उनके साथ नहीं रहते वह बिलासपुर हाइकोर्ट में वकील हैं। अर्चना अपनी बेटी के साथ रायपुर में अकेले ही रहती हैं, हालांकि उनके सास ससुर कभी कभार उनके साथ रहने के लिए आ जाते हैं।
मां की जिम्मेदारी को नौकरी के आड़े नहीं आने देती अर्चना
पुलिस की नौकरी के कारण अर्चना को कई बार रात को भी गश्त पर जाना पड़ता है ऐसे में घर पर जब कोई नहीं होता तब वह गश्त पर अपनी बेटी को भी साथ ले जाती हैं। अर्चना कहती हैं कि एक छोटी बच्ची की मां होने के बावजूद उनकी यह जिम्मेदारी कभी उनकी नौकरी के आड़े नहीं आई।
वह दोनों में पूरी तरह सामंजस्य बनाने का प्रयास करती है। बताते हैं कि अर्चना जब गर्भवती थी तब भी उन्होंने कम से कम छुट्टी लेने का प्रयास किया, वह अंत समय तक ड्यूटी ही करती रही।
बेटी के जन्म के समय भी वह मात्र चार-पांच महीने ही मातृत्व अवकाश पर रहीं जबकि महिला कर्मियों के लिए दो साल तक की छूट है। सोशल मीडिया पर अर्चना की यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।